Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजन ने खाना में जहर देकर मारने का लगाया आरोप… जेल प्रशासन पर उठे सवाल ?…

दरभंगा – जिले के मंडल कारा में रविवार की सुबह एक कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने प्राथमिक इलाज के बाद, उक्त कैदी को बेहतर इलाज के लिए DHCH के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, वर्ष 2018 में जमीनी विवाद में प्रभाष चंद्र यादव ने औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या कर दी थी। जिस आरोप में प्रभाष चंद्र यादव ने जेल में कैद था। वहीं मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक कैदी की पहचान तारालाही निवासी गरथू यादव के पुत्र प्रभाष चंद्र यादव के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल के आपातकालीन विभाग पहुंचकर शव को देखकर हंगामा करने लगे।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से प्रभाष चंद्र यादव के खाना जहर देकर मार दिया है। वही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बताते चले वर्ष 2018 में जमीनी विवाद में प्रभाष चंद्र यादव ने औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या कर दी थी। जिस आरोप में प्रभाष चंद्र यादव ने जेल में कैद था। उसी जमीनी विवाद में 30 अप्रैल 2023 को एक बार सुनील सिंह के भाई रवि पर गोलीबारी हुई। जिसमें रवि सिंह की मौत हो गई थी।

इस मामले में गरथू यादव, अभिनंदन, अविनाश, चंद्रहास और राकेश को आरोपी बनाया गया था। जिसमे पुलिस ने चंद्रहास और राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तथा गरथू यादव, अभिनंदन, अविनाश फरार चल रहे है।

 

Related posts

Big Breaking : मिथिला में शोक की लहर, नहीं रहे मिथिला के संत कवि मैथिली पुत्र प्रदीप, बिहार नाउ की भावभीनी श्रद्धांजलि…

Bihar Now

“नीतीश कुमार के लिए दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है”… नीतीश कुमार को लालू यादव का खुला ऑफर….

Bihar Now

बिहार में जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार, सीएम ने बताया सही समय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो