Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

‘मेरे बच्चे को बहुत टार्चर किया’… बोलते हुए एयरपोर्ट पर बेहोश हुईं AI इंजीनियर की मां…

बेंगलुरु में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. उनके माता-पिता और भाई उनकी अस्थि कलश लेकर बुधवार शाम पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे.

वहां अतुल के माता-पिता ने अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है. एयरपोर्ट पर रोते-रोते अतुल की मां बेहोश हो गईं. उससे पहले उन्होंने कहा, ”मेरे बच्चे को बहुत टार्चर किया गया है. मेरे बुढापे का सहारा चला गया.”

अतुल सुभाष के पिता ने कहा, ”हमारी न्याय प्रणाली बहुत कमजोर है. हमें न्याय नहीं मिला. मेरा बच्चा सब बयान दे गया है. वो हम लोगों को बहुत ज्यादा नहीं बताता था. उसे लगता था कि हम ये सब सुनकर दुखी होगा. उसे खूब टार्चर किया गया है.

हम चाहते हैं कि कानून-व्यवस्था सही हो. मेरे बच्चे को इंसाफ मिले.” इससे पहले अतुल के भाई ने कहा, ”मेरे भाई पर झूठे केस चल रहे थे. उन्होंने सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी.”

अतुल के छोटे भाई विकास मोदी ने बताया, “सोमवार को सुबह 2.50 बजे मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया. उस व्यक्ति ने पूछा कि क्या मैंने अपने बड़े भाई अतुल सुभाष से बात की है. मैंने उन्हें बताया कि मैंने रविवार रात को उनसे बात की थी.

वो बातचीत में बिल्कुल सामान्य थे. फिर जब उन्होंने पूछा कि क्या उनके मन में खुदकुशी के विचार आते हैं, तो मैंने उस व्यक्ति से झल्लाकर कहा कि आप किस तरह की बकवास कर रहे हैं?”

Related posts

पटना के गांधी मैदान बम ब्लास्ट का आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार, STF की टीम ने किया गिरफ्तार…

Bihar Now

रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Bihar Now

रोहतास में प्रसूता महिला को रेफर कर अस्पताल से बाहर निकाला, पेड़ के नीचे हुआ प्रसव, नवजात की हुई मौत।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो