Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, अभी-अभी राष्ट्रवादी JP पार्टी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या ,”सु”शासन पर सवाल ?…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर शिवहर से आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती फिर से दे डाली है..शिवहर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनके सीने में गोली लगी थी। जानकारी के अनुसार पुयनहिया थाने के हाथसार गांव के पास घटना को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वे पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी क्रम में बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगते ही उन्हें समर्थको द्वारा गाड़ी पर लाद कर शिवहर सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गहन इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया‌। पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ दो और लोगों को गोली लगने की खबर आ रही हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीनारायण सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है‌। उन पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित है। शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव के निवासी थे। नयांगांव पंचायत के मुखिया तथा डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।

 

आमोद कुमार, बिहार नाउ,शिवहर

Related posts

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपी के पिता ने कहा – निर्दोष है मेरा बेटा… दरभंगा का निवासी है मास्टरमाइंड…

Bihar Now

“हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं… लिखिएगा मत, सिर्फ याद रखिएगा”… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से क्यों की ये अपील ?…

Bihar Now

सड़क हादसे में छात्रा की मौत… मौत पर जबरदस्त बवाल, यात्री बस में आक्रोशित लोगों ने लगाई आग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो