Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, अभी-अभी राष्ट्रवादी JP पार्टी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या ,”सु”शासन पर सवाल ?…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर शिवहर से आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती फिर से दे डाली है..शिवहर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनके सीने में गोली लगी थी। जानकारी के अनुसार पुयनहिया थाने के हाथसार गांव के पास घटना को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वे पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी क्रम में बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगते ही उन्हें समर्थको द्वारा गाड़ी पर लाद कर शिवहर सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गहन इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया‌। पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ दो और लोगों को गोली लगने की खबर आ रही हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीनारायण सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है‌। उन पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित है। शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव के निवासी थे। नयांगांव पंचायत के मुखिया तथा डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।

 

आमोद कुमार, बिहार नाउ,शिवहर

Related posts

दरभंगा : जिंदा जलाने से तीन लोगों की मौत व घटना के 5 दिनों के बाद खुली सांसद गोपाल जी ठाकुर की नींद ! …थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद की पुलिसकर्मी की निलंबन की मांग, घटना को बताया दुखद..

Bihar Now

नार्थ बिहार का उभरता हुआ सबसे बड़ा टाउनशिप “Veena Vatika” लगभग बनकर तैयार, जल्द ग्राहकों को सौंपने की तैयारी…

Bihar Now

आरजेडी नेता ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जेडीयू विधायक के भाई और भतीजा गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो