Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking: दरभंगा DM को मिली जान से मारने की धमकी, गोली मारने वाले को 2 लाख के इनामी की घोषणा, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप !…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां दरभंगा डीएम त्यागराजन एस एम को जान से मारने की धमकी मिली है… जानकारी के मुताबिक, डीएम त्यागराजन को फेसबुक के जरिए किसी शख्स ने धमकी दी है… जिसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा गया है….

DM दरभंगा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर डीएम को मो. फैजल नाम का युवक ने गोली मारने की बात लिखी है साथ ही मारने वाले को 2 लाख का इनाम भी देने की बात लिखी गई है.. इसके बाद कुछ लोग कमेंट में अपना अपना एकाउंट नंबर भी देते नजर आए हैं…धमकी वाला कमेंट

वहीं दरभंगा DM त्यागराजन ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि किसी ने कुछ फेसबुक पर लिखा है ,इस मामले की जांच चल रही है.. पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है और ट्रेस किया जा रहा है कि आखिर वो कौन है जो इस तरह का काम किया है…

वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रेस कर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी…

सबसे बड़ा सवाल कि ऐसे लोगों को पुलिस अबतक दबोचती है और ऐसे लोगों की मंशा क्या होती है ?

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बिहार में जन सुराज नेता गजेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान…

Bihar Now

एहतियात के तौर पर दरभंगा- बेगूसराय बार्डर सील, DM ने सीमाओं पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

Bihar Now

Bet365 New Zealand Roulette Layout Nz

Bihar Now