Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : कोचिंग सेंटर पर बमबाजी व पथरबाजी , 2 घायल…दहशत का माहौल…

नालंदा –  जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नाला रोड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब अपेक्स कोचिंग सेंटर पर बदमाशों बम मार दिया |जिससे  कोचिंग संचालक और उसके भाई  जख्मी हो गए |  जिसके बाद इस इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया |

दरअसल अपैक्स नामक कोचिंग संस्थान में चार लड़के दो-तीन दिन पूर्व एडमिशन के लिए आए थे और उस दौरान इन लोगों ने छात्राओं के साथ बदतमीजी की थी | उसके बाद कोचिंग संचालक द्वारा उसका एडमिशन नहीं लिया गया |  जिससे आक्रोशित होकर आज वही छात्र 40- 50 की संख्या में कोचिंग पहुंचे और पहले मारपीट की उसके बाद रोड़े बाजी करते हुए कोचिंग संचालक के ऊपर बम मार दिया | जिससे कोचिंग संचालक अनीश कुमार और उनके भाई दोनों जख्मी हो गए |

सूचना मिलते ही मौके पर लहेरी  थाना पुलिस पहुंची और घायलों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है | इस घटना के बाद आसपास के कोचिंग संचालकों में दहशत का माहौल कायम हो गया और सभी कोचिंग संचालक अपने अपने कोचिंग को बंद कर भाग निकले |

विश्वकर्मा, नालंदा

Related posts

तेजस्वी यादव का शायराना अंदाज में नीतीश पर हमला…”शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर” अगर मर जाए तो खेल खत्म समझो

Bihar Now

प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रतिबद्ध है बिहार सरकार… दिल्ली में दस केंद्रों पर सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही भोजन…

Bihar Now

Cities In New Zealand With Casinos

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो