Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking: बिहार में बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि, सरकार ने जारी किए आदेश…

बिहार में कोविड-19 का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. इस मामले को लेकर राज्य सरकार के आला अधिकारियों के स्तर पर हुई एक बेहद अहम बैठक में गहन समीक्षा में इसका फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक बिहार में लॉकडाउन की अवधि को 16 दिन बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन की अवधि को एक अगस्त से बढ़ाकर अगले 16 दिन के लिए प्रभावी कर दिया गया है. हालांकि इसको लेकर अधिसूचना जारी नहीं किया गया है.बहार में लोक डॉन की अवधि 1 अगस्त से अगले 16 दिन के लिए पूरे राज्य में बढ़ाई जा रही है. यह लॉकडाउन पूर्व की तरह ही होगा लेकिन इसमें कुछ रियायते दी गई है. जिसमें सरकारी दफ्तरों को 50 परसेंट कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही निजी क्षेत्र के कार्यालय को भी 50 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं.

लॉकडाउन में जिन चीजों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं उसमें सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए गए हैं. सभी प्रकार के राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक होगी. जबकि कुछ वक्त के लिए सार्वजनिक पार्कों को खोलने की अनुमति दी गई है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

बिहार पुलिस का थप्पड़ बाज दारोगा !… वाहन चेकिंग के दौरान मारा थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी में कुलपति शशिनाथ झा, हाजिर नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट ने दिया आदेश…

Bihar Now

होली मिलन समारोह में रविशंकर प्रसाद के पैर छूने लगे नीतीश, सांसद रविशंकर ने रोका… संजय झा ने हाथ पकड़ने की कोशिश की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो