Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : कोचिंग संचालक को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली,एक महिला के साथ मंदिर जाने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम…

गोली लगने के बाद कोचिंग संचालक के साथ मंदिर जा रही महिला हुई अपराधियों के साथ फरार

 

आरा – भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर कर्जा गांव के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक कोचिंग संचालक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे वहां से गुजर रहे बड़हरा थाना इंचार्ज अवधेश कुमार द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी कोचिंग संचालक युवक आरा टाउन थाना क्षेत्र के बांसटाल निवासी ओम प्रकाश गुप्ता का पुत्र रंजन कुमार है।

बताया जाता है कि वह दोपहर बाइक पर एक महिला के साथ बखोरापुर जा रहा था। उसी दौरान बिराहिमपुर कर्जा गांव के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उसे ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद महिला गोली मारने वाले अपराधियों के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इधर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.अमन सिंह ने बताया कि जख्मी को एक गोली बाएं हाथ में बाहंपर,एक गोली बाये साइड सीने में,एक कमर के बीचो-बीच एवं एक गोली पीछे सर में लगी है। जिसको लेकर युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने दी कोरोना के रोकथाम को लेकर बिहार सरकार की ओर की जा रही कार्यों की जानकारी…

Bihar Now

Big Breaking: आज रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉक डाउन की पीएम ने की घोषणा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो