Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

गुप्तेश्वर पाण्डेय को बुला रही बेगूसराय की जनता… बेगूसराय का नेता कैसा हो, गुप्तेश्वर पाण्डेय जैसा हो के लगे नारे…

बेगूसराय- बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस लेने के बाद बेगूसराय में एनडीए समर्थकों ने उनको बेगूसराय विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग। इसको लेकर आज गुप्तेश्वर पांडे फैंस क्लब के बैनर तले जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के ट्रैफिक चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया और जुलूस निकाला। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी भी मनाई।

लोगों ने गुक्तेश्वर पांडे से बेगूसराय विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग की साथ ही नेताओं ने नीतीश कुमार से भी गुप्तेश्वर पांडे को बेगूसराय विधानसभा से जदयू का टिकट देकर चुनाव लड़ने की भी अपील की गई।जुलूस में शामिल जदयू नेता जवाहर भारद्वाज और जदयू महानगर के जिला अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में शहर के ट्रैफिक चौक से जुलूस निकाला गया। लोग गुप्तेश्वर पांडे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उनसे बेगूसराय से चुनाव लड़ने की अपील की। लोगों ने कहा कि 1993 में गुप्तेश्वर पांडे बेगूसराय में एसपी रहे हैं और उनके कार्यकाल को लोगों ने देखा है वह किस तरह से अपराधियों से निबटते थे ऐसेमें बेगूसराय से चुनाव लड़ कर यहां के लोगों के साथ जुड़ने की अपील की।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
अ

Related posts

शराबबंदी वाले राज्य में अपराधियों ने नशे की हालात में ली एक युवक की जान, अनुसंधान में जुटी दरभंगा पुलिस, SSP ने लिया मौके ए वारदात का जायजा…

Bihar Now

बिहार की सियासत को लेकर “PK” का बड़ा दावा, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा लिखकर रखिए …

Bihar Now

भारत बंद का दिख रहा व्यापक असर…पटना,आरा, बेगूसराय, दरभंगा सहित कई जिलों में ट्रेन का चक्का जाम !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो