Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाज़ुक…

हथियारबंद अपराधियों ने सीतामढ़ी निवासी ट्रक चालक को मारी गोली

जख्मी युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा एवं अखगांव के बीच के समीप गुरुवार की अहले सुबह घटी घटना

आरा — भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा एवं अखगांव के बीच गुरुवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सीतामढ़ी निवासी एक ट्रक चालक को गोली मार दी।इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी चालक को गोली बाए साइड जान पर लगी है जो फंसी हुई है

।घटना की सूचना मिलते हैं चांदी थाना इंचार्ज अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।इसके बाद उसे चांदी थानाध्यक्ष के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया है।इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं अहले सुबह घटी इस घटना के बाद लोगों के लोगों एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है

।जानकारी जख्मी चालक सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी बिंदेश्वर शाह का 35 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार है।इधर जख्मी युवक ने बताया कि वह आज अहले सुबह सहार थाना क्षेत्र के सहार बालू घाट से ट्रक पर बालू लोड कर सीतामढ़ी जा रहा था।इ

बीच चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा एवं अखगांव गांव के बीच पांच हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके।जिसके बाद पहले लाठी-डंडे दिखाकर उसके ट्रक को रोका और उससे पैसे की लूटपाट की।इसके बाद उसे गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद मौके पर पहुंची चांदी थाना पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

NYCC कोरैय सुजानपुर की टीम ने सैदपुर टीम को दी मात, मुखिया शंभू झा समेत कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

मोतिहारी डीएम की सराहनीय पहल, सड़कों पर भटकने वाले बेजुबानों के लिए भोजन का कराया बंदोबस्त…

Bihar Now

बिहार मानसून अपडेट बक्सर, भागलपुर, पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगाः आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो