Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में सड़क दुघर्टना से एक AISF नेता की मौत, माहौल गमगीन…

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सजग सिंह की मौत हो गई । घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली ढाला के समीप की है।

बताया जा रहा है कि विश्वनाथ नगर निवासी एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सजग सिंह बीती रात कहीं से वापस अपने घर आ रहे थे इसी क्रम में तेज गति से जा रही दूध टैंकर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में सजग सिंह की मौत हो गई ।

घटना की सूचना के बाद एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों का हुजूम सजग सिंह को देखने के लिए उमर पड़ा। फिलहाल पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Big Breaking : नीतीश सरकार को बड़ा झटका… पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक, अगली सुनवाई 3 जुलाई…

Bihar Now

पुलिस की मौजूदगी में रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा इलाका, जमीनी विवाद को लेकर हुई थी दो पक्षों में झड़प

Bihar Now

भारी बारिश की संभावनाओं को लेकर सीएम ने दिए निर्देश,आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो