Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीदिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अगले दो माह में 1.20 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति, नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, केके पाठक को सौंपा टास्क…

बिहार में अगले दो महीने के अंदर एक लाख बीस हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका ऐलान किया। सीएम नीतीश ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को इसका टास्क सौंपा है।

मंच से ही सीएम नीतीश ने केके पाठक की और मुस्कुराते हुए पूछा कि अरे पाठक जी, हम चाहते हैं अगले दो महीने के अंदर एक लाख बीस हजार शिक्षकों की बहाली हो। अपा शुरू करवा दीजियेगा ना? केके पाठक ने भी तुरंत हामी भर दिया। इस बीच नीतीश कुमार ने मंच पर बैठे हुए शिक्षा मंत्री की ओर देखा और कहा कि मंत्री जी, खड़ा होकर बोलिये, सहमत हैं। ना? चंद्रशेखर ने भी मुस्कुराते हुए हां बोल दिया..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहली बार देश के अंदर बिहार में बड़े पैमाने पर इतनी बड़ी बहाली हुई है। इस दौरान सीएम नीतीश ने मीडिया से कहा कि यह बात आप लो याद रखियेगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि 50 हजार लोगों बहाली तो खूब छपा लेकिन बिहार में एक साथ इतनी बड़ी भर्तियां हुई हैं तो कुछ नहीं छपेगा।

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कि कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं कि शिक्षक भर्ती में बाहरियों बहाली हुई है। मैं उनसे बताना चाहता हूं कि बिहार इस देश के अंदर ही है। उन्होंने कहा कि अभी तो शिक्षक बहाली हुई है उसमें 88 प्रतिशत बिहार के और 12 प्रतिशत दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी हैं..

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि बीपीएससी की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती में 68 हजार नियोजित शिक्षक शामिल हुए, जिसमें से 28 हजार 815 पास हुए। नीतीश ने नव नियुक्त शिक्षकों से पूछा कि आप लोग पढ़ाइयेगा ना? शिक्षकों ने एक सुर में हां बोलकर जवाब दिया।

Related posts

बिहार में स्कूलों के निरीक्षण को लेकर जारी हो गया बड़ा वाला फरमान, पढ़ लें ACS एस सिद्धार्थ का ये आदेश

Bihar Now

New Winning Pokies Free No Download Required

Bihar Now

Breaking: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना IGIMS में भर्ती…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो