Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, केजरीवाल से भी करेंगे मुलाकात

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 16 अगस्त बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। बिहार के सीएम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की समाधि स्थल पर जाएंगे और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके आवास भी जाएंगे। वहीं मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले इन दोनों नेताओं का आपस में बातचीत करना काफी अहम माना जा रहा है।

दरअसल, विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही है ऐसे में सभी की निगाहें बैठक में होने वाली चर्चाओं पर टिकी हुई है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलकर उनके पार्टी के अंदर कांग्रेस को लेकर जो नाराजगी चल रही है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे क्योंकि अगले बैठक में यात्रा होना है कि विपक्षी गठबंधन का संयोजक किसे बना है और कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

Related posts

नीतीश और नरेन्द्र मोदी सरकार के बीच बढ़ी टकरार, बिहार स्थित रेलवे इंट्स्च्यूट को लखनऊ शिफ्ट करने को लेकर दोनों सरकार आमने-सामने ?…

Bihar Now

BJP के पूर्व विधायक व मंत्री का विवादस्पद बयान… “जब नाम अलीनगर है, तो लगाइये जय श्री राम का नारा” …

Bihar Now

बिहार में गोलियों की बौछार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो