Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : थानेदार के चेहरे पर मार दी गोली, मौत…. भैंस चोरों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम….

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 15 अगस्त को समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात छापामारी करने गए मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया था। हालात ज्यादा खराब होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों की तलाश अब तेज कर दी गई है। मवेशी तस्करो के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शहवाजपुर बाईपास रोड के पास अपराधियों ने हमला कर दिया।

दरअसल, मवेशी चोरी और लूट के मामले में मिले इनपुट के आधार पर मोहनपुर ओपी की पुलिस टीम छापा मारने गई थी। तभी अपराधियों ने पुलिस टीम पर बेखौफ अंदाज में गोलीबारी कर दी। थानाध्यक्ष को आंखे के पास गोली लगी थी। कार्रवाई के दौरान घटना स्थल से कार और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

एसपी विनय तिवारी के अनुसार, कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटना मोहनपुर आपी क्षेत्र में बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले नालंदा के एक गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा था। जिनकी निशानदेही पर पुलिस की टीम छापामारी करने गई थी। जहां पुलिस ने भैंस चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही गोलीबारी कर दी।

Related posts

याद किए गए पूर्व सांसद भोला बाबू, धूमधाम से मनाई गई पुण्यतिथि…

Bihar Now

जिले में मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत लोगों को किया गया जागरुक

Bihar Now

EXCLUSIVE : सहरसा में हत्या के बाद इलाके में तनाव जारी, डीएम आवास का किया घेराव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो