Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

आरा : बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की ओर से किया गया चारा वितरण…

आरा – भोजपुर जिले में बाढ़ को देखते हुए जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी सिमा कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी भोजपुर के ओर से बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों के पशुपालकों के लिये जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राहत शिविर लगाया गया। इसमे मवेशियों के लिए पशुपालकों के बीच चारा वितरण किया गया।

जिसमें शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर, रामडीहरा, लच्छू टोला, लालू के डेरा एवं बिहिया प्रखंड के कल्याणपुर वार्ड नंबर आठ व बांधा गांव शामिल है। वहीं दूसरी ओर कई बार ग्रसित क्षेत्रों में जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा शिविर लगाया गया है जहां मवेशियों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है, एवं मुफ्त दवा भी वितरण किया जा रहा है। इसको लेकर शाहपुर व बड़हरा प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर राहत शिविर का भी आयोजन किया गया है। जहां पशुपालकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ, आरा

Related posts

भ्रष्टाचार में संलिप्त ‌अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई – DM

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

कटिहार में बदमाश और पुलिस के बीच घंटों मुठभेड़…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो