Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, 6 दिवसीय दौरे पर पटना, भागलपुर, बक्सर समेत कई जिलों का करेंगे दौरा…

पटना :  केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार 6 दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार 16 अगस्त को देर रात पटना पहुंचे..इस दौरान  चौबे पटना,भागलपुर, बक्सर और मुजफ्फरपुर में विकास से संबंधित विभिन्न बैठकों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री  चौबे की मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार 17 अगस्त को पटना स्थित राजकीय अतिथिशाला (स्टेट गेस्ट हाउस) में अपराह्न 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चौसा पावर प्लांट, नव स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग और बक्सर जिला अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज से संबंधित मुद्दों पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग,बिहार, रेलवे, एसजेवीएनएल और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान महाप्रबंधक,पूर्व मध्य रेलवे, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक, दानापुर, मुख्य अभियंता (निर्माण) पूर्व मध्य रेलवे, एसजेवीएनएल के सीएमडी, RITES के सीएमडी और STPL के सीईओ, बिहार पुल निर्माण निगम के एमडी, अभियंता प्रमुख, सिंचाई एवं बूडको के एमडी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 1 से 2:30 बजे तक केंद्रीय मंत्री श्री चौबे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के मामले पर बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, विभागीय सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक राजकीय अतिथि शाला में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मीडिया कर्मियों से बातचीत करेंगे।

शाम 4:30 बजे श्री चौबे माननीय राज्यपाल श्री फागू चौहान से राज्यपाल भवन में मिलेंगे।

शाम 5 से 6 तक बिहार राज्य से संबंधित वन एवं पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू, विभागीय सचिव एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के वरीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यालय रांची के उपनिदेशक भाग लेंगे। श्री चौबे इसके बाद देर रात भागलपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बुधवार 18 अगस्त को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे भागलपुर में निर्माणाधीन एसएसबी में अधिकारियों के साथ निर्माण की समीक्षा बैठक करेंगे। उक्त बैठक में प्राचार्य, चिकित्सा अधीक्षक, सीपीडब्ल्यूडी और हाइट्स के वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वे भागलपुर में सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

गुरुवार 19 अगस्त को एनटीपीसी, कहलगांव, भागलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फ्लाईऐश के प्रबंधन, लोक कल्याण की योजनाएं और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर बैठक करेंगे तथा एनटीपीसी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी भागलपुर जिला विकास आयुक्त भागलपुर निदेशक एनटीपीसी उनके साथ रहेंगे। इसके उपरांत वे पीरपैंती,भागलपुर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

20 अगस्त को दोपहर 12:00 से 3:00 तक बक्सर के ब्रह्मपर, सिमरी और चक्की प्रखंड के अंतर्गत बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जिसमें सर चौबे के साथ जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी साथ रहेंगे।
शाम 4:00 बजे डुमराव में श्री चौबे शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और पत्रकारों से वार्ता करेंगे। शाम 4:30 से 5:30 बजे तक डुमराव प्रशासन एवं अन्य वार्ड प्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक भवन में बैठक करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

21 अगस्त को प्रातः 10:00 से 11:30 तक केंद्रीय मंत्री श्री चौबे पुसौली पावर ग्रिड हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करेंगे।
इसके उपरांत 11:30 बजे से 3:30 बजे तक रामगढ़, नुआव, रामपुर, चौसा एवं बक्सर में आशीर्वाद यात्रा में भाग लेंगे।
शाम 4:30 बजे बक्सर प्रशासन के सभी पदाधिकारियों से जिले में बढ़ की स्थिति पर बैठक करेंगे।

22 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे केंद्रीय मंत्री  चौबे मुजफ्फरपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक करेंगे जिसमें खाद्य आपूर्ति और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के बिहार और केंद्र सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:00 बजे एसवीएनआईटी अस्पताल का श्चौबे उद्घाटन करेंगे।

 

Related posts

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

DMCH OPD में दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों के लिए बना अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर…

Bihar Now

सार्वजनिक स्थानों पर ध्रूमपान करना अब पड़ेगा महँगा, कटा चालान..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो