Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक खनन अधिकारी का ड्राइवर खनन माफिया तो कैसे रुकेगा अवैध खनन ?..

रोहतास : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार बात हमेशा कहते रहे हैं की भरष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..यानी जीरो टॉलरेंस की निति से कोई समझौता नहीं ..परन्तु कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं जो उनके इस निति के साथ समझौता करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं ..

ऐसा ही एक मामला सासाराम खनन कार्यालय में देखने को मिल रहा है जहाँ खनन अधिकारी के निजी सहायकों द्वारा अवैध वसूली के चर्चे आम हैं .. हालांकि अधिकारी के तीन निजी सहायक बेहद करीबी बताए जाते हैं परन्तु संज्ञान लेने वाली बात ये है की खनन अधिकारी जिस व्यक्ति की स्कार्पियो कार्यालय के कार्यों के अतिरिक्त अवैध या ओवरलोडेड बालू ट्रक की धर पकड़ रखे हुए हैं वो उनके ड्राइवर विकास कुमार की है तथा विकास कुमार के नाम पर ही पंजीकृत है .

मुख्य बात जो प्रकाश में आई वो ये है की अधिकारी के ड्राइवर विकास कुमार आपराधिक इतिहास रहा है .रोहतास जिला के दरिहट थाना अंतर्गत दो वर्ष पूर्व अवैध खनन के एक मामले में पुलिस पर पथराव करने के आरोप में विकास पर विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है .

. सूत्रों के अनुसार ड्राइवर सहित अधिकारी के दो अन्य निजी व्यक्ति भी कार्यालय के आसपास ही रहकर पकड़ी गई अवैध ट्रकों के अधिकतम जुरमाना को न्यूनतम कराने का ठेका लेने का काम करते हैं और अवैध वसूली करते हैं कार्यालय के बड़ा बाबू द्वारा जुर्माना न्यूनतम करने हेतु अवैध वसूली इतने उच्च स्तर पर होती है की कई बार तो कार्यालय में ही विवाद की स्थिति बन जाती है ..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Breaking : मुकेश सहनी मंत्री पद से नहीं देंगे इस्तीफा !… सीएम नीतीश कुमार करेंगे फैसला !…”चार विधायक गए हैं, 40 जीतेंगे”…

Bihar Now

थम गया लता मंगेशकर के सुरों का कारवां… 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें….कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि…

Bihar Now

Virtual Pokies Real Money Bonus

Bihar Now