Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव से जेडीयू नेता नीरज कुमार का सवाल, राजनीति के साथ अब आंदोलन में भी फर्जीवाड़ा शुरू कर दिए हैं क्या तेजस्वी यादव ?…

बिहार में चुनाव की घोषणा हो चुकी है..ऐसे में तमाम सियासी दलों के बीच में वार पर वार का दौर भी जारी है.. कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर तेजस्वी यादव के ट्रैक्टर चलाने को लेकर एक बार जदयू ने फिर हमला बोला है..

जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए सवाल पूछा हैं कि आप जो बंद के दौरान ट्रैक्टर चला रहे हैं क्या आपके पास लाइसेंस है या नहीं ?… उन्होंने कहा है आंदोलन में भी तेजस्वी यादव फर्जीवाड़ा शुरू कर दिए हैं क्या ?…

मंत्री नीरज कुमार ने तेज प्रताप यादव के ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ने पर भी सवाल खड़े किए हैं..

नीरज कुमार ने कहा है कि ट्रैक्टर है श्री कृष्णा राय जी का और ट्रैक्टर चला रहे हैं आप तो मीडियम गुड व्हीकल का लाइसेंस है कि नहीं? यह बिहार के जनता को बताइए और आपके भाई जो छतरी पर बैठ चढ़ गए, वह मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 के तहत अपराध है.

क्या अपराध आपका राजनैतिक कुसंस्कार है अथवा बिहार की जनता इस बात को जानती है ट्रैक्टर दूसरे का ,लाइसेंस है कि नहीं ,उनके भाई कानून का उल्लंघन करते हैं और आपके माता पिता तो नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने के स्पेशलिस्ट माने ही जाते हैं.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Breaking : राजधानी पटना में सुबह सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या, मार्निंग वॉक पर निकला था युवक, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

Breaking : बिहार निकाय चुनाव पर लगी रोक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

Bihar Now

EX – JDU MLC की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा… मौजूदा NDA सरकार के गठबंधन पर खड़े किए सवाल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो