Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश-तेजस्वी पर चिराग का हमला, कहा – जिनसे हॉस्पिटल और स्टेडियम नही संभाल रहा वे देश संभालने चले हैं…

मधुबनी:* लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान आज मधुबनी में के राजनगर प्रखंड के रामपट्टी गांव आए। जनसंवाद कार्यक्रम में चिराग कांग्रेस और महागठबंधन सहित नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।

चिराग पासवान ने कहा की देश में चालीस साल कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार रही। इन लोगों ने बिहार के विकास कुछ भी नही किया, सिर्फ लूटने का काम किया। बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। अपराधियों को बिहार सरकार संरक्षण दे रही है, महागठबंधन की सरकार संरक्षण दे रही है, नीतीश कुमार संरक्षण दे रहें हैं।

बिहार में जितने भी चालू मिले थी वे सभी एक एक कर बंद हो गई नीतीश कुमार जी ने सभी मिले को बंद करवा दिया। सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है। बिना पैसा का सरकारी कार्यालयों में एक भी कार्य नही होता है।

मुख्यमंत्री जी से बिहार नही संभाल रहा है उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा इतनी हावी हो गई है की बिहार की दुर्गति होने नही दिख रही है। नीतीश जी से बिहार नही संभल रहा है। उनके सहयोगी बोलते है हॉस्पिटल बनने चाहिए,

हॉस्पिटल की हालत देख लीजिए, स्टेडियम की हालत देख लीजिए, देश क्या संभलेगा। बिहार की जनता ने नकार दिया है। जिनसे गठबंधन नही संभाल रहा है वे प्रधान मंत्री कैसे बनेंगे? इंडिया गठबंधन वालों को भी ये मालूम है इसलिए उनको संयोजक नही बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे समाप्त करने का प्रयास किया। मेरी पार्टी को तोड़ा, मेरे घर को तोड़ा, लेकिन मैं नहीं टूटा। चिराग पासवान शेर का बेटा है, राम विलास पासवान का बेटा है, नही टूटेगा। मेरे पिता जब युवा थे इस समय उन्होंने जो सपना देखा था वो आज भी सपना है।

आज भी युवाओं को सीक्षा और रोजगार के लिय बाहर जाना पड़ता है। जबतक बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट का दर्जा बिहार को नही दिला दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। वहीं जनसंवाद में चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनाए जाने का भी नारा लगा।

 

 

Related posts

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, केजरीवाल से भी करेंगे मुलाकात

Bihar Now

एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल शीघ्र खत्म कराये सरकार,एम्बुलेंस चालकों की माँग जायज, सरकार करे हस्तक्षेप …

Bihar Now

दरभंगा में कोसी नदी की तेजधारा में पलटी नाव, कई लापता, 8 लोग थे सवार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो