Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस-आरजेडी की आज दिल्ली में बैठक, सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा संभव, जेडीयू को फैसले का इंतजार…

I.N.D.I.A गठबंधन की दो महत्वपूर्ण पार्टियां कांग्रेस और आरजेडी की बैठक रविवार को दिल्ली में हो रही है। इसमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान और कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश शामिल होंगे।

यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के दिल्ली आवास पर हो रही है।आरजेडी की तरफ से मनोज झा के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सीटों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस और लेफ्ट की जवाबदेही लालू प्रसाद को दे दी है। दो दिन पहले जेडीयू के सीनियर लीडर और नीतीश के करीबी मंत्री संजय कुमार झा ने कहा था कि कांग्रेस सीटों के लिए आरजेडी से बात करे ।

इधर, बिहार कांग्रेस के टॉप लीडरशिप दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से बैठक की थी। इसमें बिहार की सीटों को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस लिहाज से भी रविवार को दिल्ली में कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की होने वाली बैठक मायने रखती है।

नेशनल अलायंस कमिटी के नेताओं में मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश के साथ बिहार के खास नेताओं की मीटिंग भी हो चुकी है। अब आगे का फैसला होना है। मुकुल वासनिक कह चुके हैं कि कांग्रेस भी सीट शेयरिंग को लेकर जल्दबाजी में है। दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी दबाव है कि जल्द ‘जल्द शीट शेयरिंग फाइनल किया जाए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा 10 सीटों की मांग रख चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन किशनगंज की एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी।

लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 19 सीटों पर लड़ी थी और एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी।

Related posts

Chhath puja 2023: सरकारी टीचरों और हेडमास्टरों की छुट्टी कैंसिल, केके पाठक का सख्त आदेश…

Bihar Now

Practice Winning Pokies Free

Bihar Now

Big Breaking : बुलेट सवार युवक के अपहरण की सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो