Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के अस्पताल की लापरवाही… कोरोना के इलाज की तैयारी या खुद फैला रहे बीमारी ?…

राजधानी पटना के सबसे बड़ा दूसरा अस्पताल एन एम सी एच में जहां कोरोना संक्रमित मरीज़ो का इलाज किया जा रहा है वही लगातार संक्रमित मरीज़ो की मौत से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिन बुधवार को एन एम सी एच में 13 संक्रमित मरीज़ो की मौत हुई है वही 93 नए संक्रमित मरीज भर्ती हुए है। उसके बावजूद भी एन एम सी एच अस्पताल की लापरवाही जारी है यानी कह सकते है कि खुद अस्पताल ही संक्रमण फैला रहा है।

क्यों कि NMCH में इस्तेमाल किए जाने वाले पी पी ई किट, ग्लब्स समेत अन्य सामान अस्पताल के बाहर खुले आसमान के नीचे फेका पड़ा हुआ है। वही अस्पताल कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर में ही पी पी ई कीट, ग्लब्स व अन्य सामानों को जलाया जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। वही इस पूरे मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि अस्पताल में इस्तेमाल किए गए पी पी ई किट ग्लब्स समेत अन्य सामान को बड़े थैले में पैक कर रखा जाता है उसके बाद पटना के आई जी आई एम एस अस्पताल से वाहन कचरा लेने आते है और उसको ले जाकर डिस्ट्रॉय किया जाता है।

अगर अस्पताल का कोई कर्मचारी पी पी ई किट, ग्लब्स के कचरे में आग लगाया है तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने का अस्पताल अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया तो गया पर फिलहाल अस्पताल ही संक्रमण फैलाने का कार्य कर रहा है। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों में संक्रमण होने का डर बना हुआ है।

 

Related posts

“ललन” के गढ़ में गरजे अमित शाह !… 2024-25 का शंखनाद, निशाने पर नीतीश …‌

Bihar Now

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी को पद्म भूषण, आचार्य किशोर कुणाल समेत 5 को पद्मश्री… मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

Bihar Now

300 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो से बचाने वाली संस्था के सदस्यों ने विश्व पोलियो दिवस पर निकली जागरूकता रैली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो