Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“ललन” के गढ़ में गरजे अमित शाह !… 2024-25 का शंखनाद, निशाने पर नीतीश …‌

बिहार में सुहाने मौसम के साथ सियासी तापमान काफी गरम है .. विपक्षी एकता की पटना में 23 जून को हुई बैठक के बाद पहली बार अमित शाह बिहार दौरे पर हैं .. बिहार के लखीसराय के गांधी मैदान में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया है ….. अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है ..

अमित शाह ने नीतीश कुमार को पलटू बाबू करार देते हुए कहा की नरेंद्र मोदी के 9 साल में क्या काम हुआ, उसका हिसाब देने ही मैं लखीसराय आया हूं .. अमित शाह ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता के लिए तमाम सिद्धांतों को ताक पर रखकर भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठ गए हैं नीतीश कुमार..

अमित शाह अपने संबोधन में लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे.. साथ ही उन्होंने कांग्रेस, लालू यादव पर  सियासी हमला किया .. विपक्षी एकता की बैठक पर अमित शाह  हमला करते हुए कहा कि तमाम भ्रष्टाचारी एक मंच पर सत्ता के लिए मौजूद है .. जिनके भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कभी आवाज बुलंद करते थे, आज उन्हीं के गोद में सत्ता के लिए नीतीश जाकर बैठ गए .. ऐसे में नीतीश कुमार किस मुंह से मुंगेर व लखीसराय की जनता के समक्ष सामने आएंगे … .

अमित शाह ने 2024 और 25 फिर से बीजेपी को पूर्ण बहुमत देकर केंद्र में मोदी सरकार और बिहार में बीजेपी के सरकार लाने की जनता से अपील की.. साथ‌ ही सत्ता के लिए भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठने वाले नीतीश कुमार व विपक्षी पार्टियों को दंड देने जनता से अपील की है …

Related posts

शर्मनाक !… आपसी रंजिश में देवर ने पहले की भाभी की हत्या, फिर खुद को चाकू गोंद कर मौत को गले लगाया …

Bihar Now

सनकी पिता की करतूत !… पहले तीन बेटी और पत्नी की कर दी हत्या, फिर खुद को मौत के गले लगा लिया…

Bihar Now

“कायर समझा था क्या ?, फायर हूँ मैं”… प्राइवेट इंस्टिट्यूशन में आरक्षण लागू करे केंद्र और बिहार सरकार, दरभंगा के अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचते ही राहुल गाँधी का बड़ा बयान …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो