Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

शर्मनाक !… आपसी रंजिश में देवर ने पहले की भाभी की हत्या, फिर खुद को चाकू गोंद कर मौत को गले लगाया …

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगवानपुर वार्ड नम्बर 3 में आज दिन दहाड़े परिवारिक तू तू में में की लड़ाई में भाभी को देवर ने धारदार हथियार चलाकर मौत के घाट उतार दिया साथ ही खुद देवर ने भी अपने को चाकू मार कर मौत के गाल में समा गया। मृतकके भाई सन्तोष कुमार के अनुसार चन्दन कुमार 26 वर्षीय और उसके भाभी जयमाला देवी 22वर्षीय के बीच धरेलू लड़ाई हुआ

इसी बीच चंदन ने धारदार हथियार से प्रहार कर भाभी को बुरी तरह जख्मी कर दिया । भाभी के घायल करने के बाद खुद भी चाकू घोपकर मौत के गाल में समा गया। घायल भाभी और चंदन को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया जहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों देवर भाभी को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टिया घरेलू विवाद में घटना घटी है.. .

वैसे अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है जल्द ही घटना के कारणों का पता कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यह घटना प्रेम प्रसंग का है इसी कारण घर मे विवाद हुआ करता था।विवाद आज मौत में परिणत हो गया। देखना है इस मामले में सदर थाना पुलिस कितना निष्पक्ष जांच कर पाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा…

Related posts

पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर का असर, खबर दिखाए जाने के बाद हरकत में आया प्रशासन, खुद निकले वरीय अधिकारी !…

Bihar Now

How To Win In Best Australian Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो