Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में जनेऊ के दौरान हर्ष फायरिंग, 3 बच्चे घायल… एक की हालत गंभीर…

बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां जनेउ और मुंडन समारोह में गाना बजाना के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली के बारूद लगने से 3 बच्चे घायल हो गए। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। घायलों में से एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। जबकि दो बच्चे को मामूली रूप से जख्मी था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि पहसारा गांव निवासी गुड्डू सिंह के घर में जन्म और मुंडन का कार्यक्रम 26 जनवरी को था। देर शाम घर पर गाना बजाना हो रहा था तभी वहां हर्ष फायरिंग की गई। इस फायरिंग में गाना बजाना देख रहे देख रहे तीन बच्चे को गोली का बारूद लग गया। सुनील सदा का 7 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के चेहरे पर बारूद लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि गुड्डू सिंह के एक रिश्तेदार और एक अन्य बच्चा मामूली रूप से जख्मी हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। घायल बच्चे के परिजनों ने बताया कि जनेउ और मुंडन के दौरान घर पर गाना बजाना के दौरान फायरिंग की गई जिसमें गोली के बारूद लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, इसका इलाज चल रहा है।
­

Related posts

पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर “तंज”… कहा – नीतीश की नजरों में “गरीब” लोग गंदगी हैं,जिनको नीतीश उजाड़ने में लगे हुए हैं !

Bihar Now

कोरोना को लेकर एलर्ट मोड पर दरभंगा DM, एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक मॉल और जिम भी बंद…

Bihar Now

Breaking : आरा में ऑटो पलटने से एक परीक्षार्थी की मौके पर मौत,आधा दर्जन परीक्षार्थी घायल, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ऑटो …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो