Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“कायर समझा था क्या ?, फायर हूँ मैं”… प्राइवेट इंस्टिट्यूशन में आरक्षण लागू करे केंद्र और बिहार सरकार, दरभंगा के अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचते ही राहुल गाँधी का बड़ा बयान …

सुभाष शर्मा, दरभंगा

दरभंगा में तमाम प्रशासनिक अटकलों के बीच राहुल गाँधी पहले से निर्धारित कार्यक्रम स्थल अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचे और यहां उन्होंने शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत की ..

दरभंगा के अंबेडकर कल्याण छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने केंद्र और नीतीश सरकार को जमकर घेरा … कार्यक्रम स्थल को लेकर छिड़े विवाद के बीच अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचते ही राहुल गाँधी ने कहा अतिपिछड़ा, दलित, महादलित के छात्रों को डराया, धमकाया व तमाम चीजों से आपलोगों को वंचित रखा जाता है..

राहुल गाँधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे यहां आने से मुझे रोक पाए, वैसे ही आपलोगों के लिए तबतक लड़ता रहुंगा जबतक केंद्र और नीतीश सरकार प्राइवेट इंस्टिट्यूशन में आरक्षण नहीं लागू करेंगे…उन्होंने कहा कि आपलोगों 90% रहने के बावजूद दबे कुचले हैं शिक्षा के क्षेत्र में…

राहुल गाँधी ने कहा कि तमाम ऊच्च शिक्षा में आपलोगों की कहीं भागीदारी नहीं है जबकि ये कानून है कि केंद्र और नीतीश सरकार प्राइवेट इंस्टिट्यूशन में आरक्षण लागू करे … साथ ही राहुल गाँधी ने सरकार को जमकर घेरा …

वहीं राहुल गाँधी के अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचते ही बिहार कांग्रेस ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि कायर समझा था, फायर हूँ मैं (राहुल गाँधी) साथ ही इस पोस्ट में राहुल गाँधी की तस्वीर डाली गई है….

बता दें कि राहुल गाँधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेसी नेताओं के बीच ठन गई थी .. जिला प्रशासन ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं देते हुए टाउन हॉल में कार्यक्रम स्थल आवंटित किया था … लेकिन तमाम प्रशासनिक अटकलों के बीच राहुल गाँधी अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचे और शिक्षा न्याय संवाद को संबोधित किया…

राहुल गाँधी ने संबोधन के दौरान केंद्र और नीतीश सरकार से तीन मांगे की है .. जातिय जनगणना सही तरीके से हो और अतिपिछड़ा, महादलित छात्रों के लिए प्राइवेट इंस्टिट्यूशन में आरक्षण लागू हो …

वहीं दरभंगा के जिलाधिकारी ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित करें. वहीं, अगर कार्यक्रम तय जगह के अलावा कहीं और आयोजित किया जाता है, तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसके बावजूद राहुल गाँधी ने पहले से निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर शिक्षा न्याय संवाद को संबोधित किया…

 

Related posts

बलिप्रदान पर रोक के विरोध में धधक रहा “मिथिलांचल का आक्रोश” !.. निकाला गया मशाल जुलूस… सरकार और प्रशासन मौन क्यों ?…

Bihar Now

best porn channel on telegram ✓ Join 31+ Top Adult Channels Now!

Bihar Now

बिहार चुनाव को लेकर तीन दिनों तक नीतीश ने की मैराथन बैठक, चुनाव को लेकर Strategy तय, जानें क्या दिए निर्देश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो