Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास पहुंचे राहुल गाँधी, सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों का अभिवादन किया स्वीकार… जिला प्रशासन ने इन जगहों के लिए नहीं दी थी अनुमति…

सुभाष शर्मा, दरभंगा

दरभंगा: राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस के बीच ठनी है. दरभंगा जिला कांग्रेस अंबेडकर कल्याण छात्रवास में कार्यक्रम करने पर अड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी है. बता दें कि राहुल गांधी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं.. .

लेकिन इस सबके बीच राहुल गाँधी दरभंगा की सड़कों पर उतर गए हैं, लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पैदल पहले से निर्धारित कार्यक्रम स्थल अंबेडकर छात्रावास पहुँच चुके हैं और छात्रों को संबोधित कर रहे हैं…  ……

हालांकि अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने दरभंगा टाउन हॉल कार्यक्रम के लिए बुक कराया था, जिसकी अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है. अब फिर कांग्रेस के नेता पलटी मारते हुए कह रहे हैं कि छात्र संवाद कार्यक्रम अंबेडकर कल्याण छात्रावास में ही होगा.

दरभंगा के जिलाधिकारी ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित करें. वहीं, अगर कार्यक्रम तय जगह के अलावा कहीं और आयोजित किया जाता है, तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. इसी बीच वो दरभंगा में दलित छात्रों के साथ संवाद करेंगे और कांग्रेस द्वारा शुरू की गई शिक्षा न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे.

Related posts

पटना में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत…

Bihar Now

मौत पर सियासी संग्राम !… लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, काला पट्टी बांधकर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो