Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“एक मैट्रिक का परीक्षा ठीक से नहीं करवा पा रहे हैं, तो बिहार कैसे चलेगा महोदय” … सदन में तेजस्वी ने सरकार को शिक्षा, क्राइम सहित कई मुद्दो पर घेरा…

बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया है.. तेजस्वी यादव ने शिक्षा, अपराध सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है..

प्रश्नपत्र लिक मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि पश्नपत्र कैसे लिक हुआ और किसने लिक किया ये बहुत बड़ा सवाल है और इसकी जानकारी और जांच सरकार को करवानी चाहिए.. लेकिन सरकार ये जानने के बजाय, कार्रवाई करने के बजाय पत्रकार पर लाठियां चटकवाती है, एफआईआर दर्ज करवाती है.. उन्होंने कहा कि एक मैट्रिक का परीक्षा ठीक से नहीं करवा पा रही है सरकार, तो बिहार कैसे इनसे चलेगा महोदय ?? …

वहीं अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जितने क्राइम 15 सालों में नहीं हुआ उतना नीतीश शासनकाल के 5 सालों में हुआ है.. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम कहते हैं वह तीन सी से समझौता नहीं कर सकते हैं, कम्यूनिलिज्म, क्राइम और करप्शन। लेकिन बिहार में क्राइम अपराधियों को दे दी गई है, भ्रष्टाचार की हालत यह है कि उनके कार्यकाल में 75 घोटाले हो गए हैं। कम्यूनिलिज्म को लेकर उन्होंने कहा कि यहां के बड़े पदों पर किसे नियुक्त किया गया है, इसके बारे में सभी को पता है।

सदन में तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद के कार्यकाल को जंगलराज की कहे जाने को लेकर मौजूदा सरकार से तुलना करते हुए कहा लोगों को अपनी सोच बदलनी की जरुरत है। उन्होंने कहा कि उस समय क्राइम रिपोर्ट में बिहार 22वें स्थान पर था और आज 23वें स्थान पर है। तेजस्वी ने सरकार की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए कहा कि हमलोगों को क्या पता है, हम एबीसीडी थोड़े ही जानते हैं।

 

Related posts

BJP विधायक को दूसरे ‘बीजेपी’ विधायक के बेटे का खुला चैलेंज !… “विधायक का बेटा हूं, FIR से डरने वाला नहीं… Accidental विधायक हैं मुरारी मोहन झा” …

Bihar Now

बिहार के प्रख्यात डॉ. अमरकांत झा का निधन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना

Bihar Now

Breaking : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने किया पथराव, अफरा- तफरी का माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो