Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

राजतंत्र चाहती है कांग्रेस’, सम्राट चौधरी का सीधा अटैक, बोले- AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई…

मुंगेर : दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया. मुंगेर परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. साथ ही बिहार में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष के आरोपों को भी उन्होंने सिरे से खारिज किया…

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को न सिर्फ ‘राष्ट्रविरोधी’ करार दिया, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर ‘राजतंत्र’ चलाने का आरोप भी लगाया. सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र की राजनीति करती है, जहां सत्ता एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक बताते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और यहां नेतृत्व योग्यता के आधार पर तय होता है, जबकि कांग्रेस राजतंत्र की तरह काम करती है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं जानता. नितिन नवीन जी बिहार से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं और किसी को कानों-कान खबर नहीं होती. उन्होंने AI समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जब भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी ताकत दिखा रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.

Related posts

नीतीश कुमार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का मिसाल बना बिहार – अशोक चौधरी…

Bihar Now

चिराग के समर्थन में आए गिरिराज सिंह,कहा – सही बोलते हैं चिराग…NDA है एकजुट…

Bihar Now

Breaking: बिहार में कोरोना का कहर जारी, बिहार बीजेपी के 75 नेता कोरोना पाज़िटिव, 100 नेताओं का लिया गया था सैंपल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो