Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking: बिहार में कोरोना का कहर जारी, बिहार बीजेपी के 75 नेता कोरोना पाज़िटिव, 100 नेताओं का लिया गया था सैंपल…

बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां कोरोना का भयावह रूप सामने आया है.. बिहार बीजेपी के 75 नेता कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं…, इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है..

बीजेपी के अधिकांश पदाधिकारी कोरोना पॉजिटव पाये गए हैं.प्रदेश कार्यालय में सोमवार को करीब 100 लोगों का कोरोना का सैंपल लिया गया उसमें 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटवमिला है.

रिपोर्ट आनेके बाद पूरी पार्टी में खलबली मच गई है।जानकारी के अनुसार बड़े से लेकर छोटे पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।बता दें कि पिछले सप्ताह पार्टी का एक पदाधिकारी जो कोरोना पॉजिटिव था वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीटिंग में शामिल हुआ था।इसके बाद संक्रमण बढ़ते गया और ऊपर से लेकर नीचे तक पार्टी के पदाधिकारी संक्रमित पाये गए हैं। सिर्फ बिहार बीजेपी के पदाधिकारी ही संक्रमित नहीं मिले हैं बल्कि उनके परिवार में भी अब संक्रमण फैल गया है।कई पार्टी पदाधिकारियों की पत्नी,बेटे-बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।

बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 134 पर पहुंच गई है। विगत 24 घंटे में कोविड-19 के 1116 नए मामले आए हैं। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 411 है ।अब तक कुल 12364 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में रिकवरी की दर 70.97% है। बिहार में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 4922 है। विगत 24 घंटे में बिहार में कुल 9129 सैंपल की जांच की गई है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Breaking : पटना के बाद सीतामढ़ी में अभी-अभी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में सनसनी, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

नए संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, मदन मोहन झा ने कहा – नए संसद भवन का कोई औचित्य नहीं…

Bihar Now

दरभंगा शहरी विधानसभा के आरजेडी प्रत्याशी अमरनाथ गामी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया नामांकन..

Bihar Now