Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नेपाल में विमान क्रैश…18 लोगों की मौत, पायलट जख्मी…

एजेंसी…  बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नेपाल की राजधानी काठमांडू में विमान क्रैश हो गया। विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। हादसे में विमान में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई जबकि पायलट मनीष शाक्य गंभीर रूप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सूर्या एयरलाइन्स के विमान 9N-AME ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद हादसा हो गया। मृतकों में 17 सूर्या एयरलाइंस के ही कर्मचारी हैं। हादसे के बाद पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया।

नेपाल में पिछले साल भी हुआ था प्लेन क्रैश हुआ था
बताते चलें कि 14 जनवरी 2023 को भी नेपाल में विमान क्रैश हुआ था। हादसा पोखरा में हुआ था। हादसे में 68 लोगों की मौत हुई थी। जबकि प्लेन में 68 यात्रियों के अलावा 4 क्रू मेंबर भी सवार थे।

21 साल पुराना था विमान
हादसे का शिकार हुआ विमान ये 21 साल पुराना था। विमान बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 है। इसमें 50 यात्री बैठ सकते हैं। अप्रैल 2003 में नेपाल ने इसे कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर से खरीदा था।

विमान ने टेस्ट के लिए उड़ान भरी थी
विमान ने टेस्ट के लिए उड़ान भरी थी। इसी कारण इसमें कोई यात्री नहीं था। कंपनी के ही 19 कर्मचारी थे। एयरलाइन अपने कर्मियों और इंजीनियरों सहित 19 लोगों को विमान से पोखरा ले जा रही थी।

Related posts

Australia Pokies Free Spins

Bihar Now

वेतन भुगतान व वेतन निर्धारण में सुधार को लेकर 28 मई से होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन…

Bihar Now

Breaking : कुशेश्वरस्थान में जीत की ओर बढ़ता JDU , तारापुर में आरजेडी आगे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो