Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पिता की हत्या पर बोले मुकेश सहनी, कार्रवाई का मिला भरोसा…CM नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और लालू यादव ने किया था कॉल …

पटना : पिता की निर्मम हत्या से परेशान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वह अपने पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव बिरौल के लिए रवाना हो गए. 

जाते-जाते उन्होंने कहा कि सीएम से लेकर देश के गृहमंत्री का फोन आया था. कार्रवाई का आश्वासन मिला है.

मुकेश सहनी ने कहा कि इस घड़ी में मुख्यमंत्री जी (नीतीश कुमार) ने फोन किया. गृह मंत्री अमित शाह और लालू प्रसाद जी ने भी फोन कर जानकारी ली है. मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अपराधी कोई होगा उसपर कार्रवाई होगी. जितने भी देश के बड़े नेता है, उन्होंने हमें भरोसा दिया है कि कार्रवाई जल्द होगी.’

इधर, मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर जमकर राजनीति हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हत्या की आड़ में नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि, टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी अगर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे तो यही हश्र होगा.

बता दें कि मंगलवार सुबह-सुबह जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से बरामद किया गया. धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या की गई थी. मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Related posts

शराबबंदी की पोल खोल मामले में सच कौन ❓…. SSP या थानेदार या फिर समाज के लोग ?… सच दफनाने की कवायद या सामने आएगा सच ❓

Bihar Now

तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जानें क्या कहा

Bihar Now

बिहार सरकार के ‘मंत्री’ की घटना के 11 दिन बाद खुली नींद, दरभंगा हत्याकांड के पीड़ित के पहुंचे घर, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो