Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुंबई मीटिंग से लौटने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान,कभी भी हो सकता है लोकसभा चुनाव… अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत…

पटना, 01 सितम्बर 2023 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुम्बई में हुई इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के पश्चात् वापस पटना लौटने पर एयरपोर्ट के निकट पत्रकारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छी मीटिंग हुयी है, सब कुछ तय हो गया। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। हमलोगों को तेजी से काम करना है क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती।

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहाकि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, इसका मतलब है कि जल्द ही चुनाव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना केन्द्र सरकार क्यों नहीं करा रही है।

वर्ष 2021 में ही जनगणना होनी थी लेकिन क्यों नहीं हुआ आप सोच लीजिये। इन सब बातों को पूरी मजबूती से हाउस में रखना चाहिये इंडिया गठबंधन की बैठक में हमलोगों की आपस में बहुत अच्छी बातचीत हो गयी है, चिंता की कोई बात नहीं है। हम सब एकजुट होकर बहुत अच्छे ढंग से काम करेंगे।

Related posts

Money Pokies Deposit By Phone Bill

Bihar Now

“पश्चिम कोसी नहर विस्तार परियोजना: मिथिला की समृद्धि के मार्ग पर ऐतिहासिक पहल”…

Bihar Now

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘रघुनाथ’ दिसंबर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक हुआ वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो