Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता की बैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार का बड़ा बयान, समय से पहले कभी भी हो‌ सकता है चुनाव…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है. जरूरी नहीं है कि लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रैल-मई में ही कराये जायें. इससे पहले भी चुनाव हो सकता है. नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा है-तेजी से काम करिये और लोगों को बताइये कि ये काम हम यानि बिहार सरकार करा रही है.

दरअसल, नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और उद्घाटन किया. सरकार की ओर से बताया गया है कि कुल 6680.67 करोड़ की लागत से 5061 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों हुआ है. यानि गांव में बनने वाली एक छोटी सड़क पर नीतीश कुमार के हाथों उद्घाटन का बोर्ड टंगेगा..

नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाषण में एक बार फिर चुनावी मोड वाला भाषण दिया. उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा..“ कब चुनाववा होगा कोई जानता है जी. कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा. कोई ठिकाना है कि पहले ही चुनाव हो जाये. इसलिए तेजी से काम करिये. हम आप लोगों को बता रहे हैं. इ सब चीज में जरा तेजी से काम कर दीजिये, हमको बडा अच्छा लगेगा. लोगों को कितनी खुशी होगी. जो आप करते हैं अपनी तरफ से… इन सब चीजों को अपनी तरफ से…ये लोगों को मालूम न होना चाहिये.”

दरअसल नीतीश कुमार अपने अधिकारियों को बता रहे थे कि लोगों को मालूम होना चाहिये कि ये सब काम बिहार सरकार करा रही है. बाद में वे खुल कर समझाने पर उतरे. अपने अधिकारियों से नीतीश ने कहा..“एकदम सब जगह के सड़क का ठीक से नामाकरण करियेगा. जो भी सड़क है… राज्य सरकार की तरफ से जितना भी हो रहा है…. और ठीक ढंग से सडक का…

Related posts

बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, IPS और सब-इंस्पेक्टर भी हैं शामिल…

Bihar Now

इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे दो सगे भाई, गाड़ी आई और कुचल दिया, हो गई मौत

Bihar Now

सहरसा मेंं आतंकी गतिविधि की खबरें पूरी तरह से अफवाह – SP

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो