Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

शराब के नशे में प्रोफेसर अरेस्ट ,साथी मौके से फरार… शराब पार्टी की जानकारी मिलने पर हुई छापेमारी …

मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से शराब भी जब्त किया गया है। अन्य साथी मौके से फरार हो गए। उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गुप्तसुचना के आधार पर मध निषेद विभाग की ने ये कार्रवाई की है।

मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में कुछ लोग शराब की पार्टी कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान टीम ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से विदेशी शराब भी जब्त किया गया।

थाना पर ला कर उसकी ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान महेश कुमार में हुई है। महेश सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही के रहने वाले है।

महेश शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का प्रोफेसर है। मौके से फरार लोगों के गिरफ्तारी के लिए Transfer की जा रही है।पूरे मामले पर प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सह निरीक्षक अभिनव कुमार ने इस बात की पुष्टी की है।

Related posts

नीतीश और नरेन्द्र मोदी सरकार के बीच बढ़ी टकरार, बिहार स्थित रेलवे इंट्स्च्यूट को लखनऊ शिफ्ट करने को लेकर दोनों सरकार आमने-सामने ?…

Bihar Now

सीतामढ़ी में राजनाथ सिंह ने बताई वजह, कहा- ‘देश-विदेश का कोई भी माई का लाल…’

Bihar Now

महिला सशक्तिकरण पर धारावाहिक बेटी हमारी अनमोल लेकर आ रहे हैं मुजफ्फरपुर के सूरज कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो