Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सड़क दुघर्टना में छात्र की मौत पर बवाल, पुलिस और ग्रामीण के बीच नोंक-झोंक, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

मोतिहारी सड़क दुर्घटना के बाद जम कर बबाल हुआ है। सड़क दुर्घटना से नाराज परिजनों ने जमकर पुलिस पर पथराव किया है । इस दौरान थाने की गाड़ी को भी क्षती ग्रस्त किया है । आक्रोशित ग्रामीणों ने चीनी मिल में भी तोरफोर किया है और वहां खड़ी बाईक को भी नुकसान पहुचाया हैं।

घटना मोतिहारी के सुगौली थाना के बंगड़ा पेट्रौल पम्प के पास की है। घटना उस वक्त की है जब एक छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था इसी बीच टैंकर की चपेट में आ गया। जिससे छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। छात्र के मौत से नाराज परिजन और ग्रामीणों छपवा रक्सौल मुख्य पथ को बंगड़ा के पास सड़क पर शव को रख कर जाम कर दिया ।

इस दौरान जैसे ही जाम खुलवाने सुगौली पुलिस पहुची उस पर नाराज ग्रामीणों ने पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। जिसमें सुगौली थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए । पुलिस की दो गाड़ी को भी छतिग्रस्त कर दिया। समाचार संकलन के लिए गए पत्रकारों पर भी आक्रोशितों ने अपनी भड़ास निकाली और वहां से हटा दिया।

घटना की सूचना पर सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू ने भारी संख्या में पुलिस बल ले कर पहुचे, इस दौरान फिर से ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया , जिसके बाद पुलिस सभी ग्रामीणों को खदेड़ कर गांव में घुसा दिया । स्थिति अभी तनावपूर्ण है। मौके पर पुलिज़ कैम्प कर रही है।

विवेक कुमार, मोतिहारी

 

Related posts

केंद्र सरकार पर नीतीश का हमला .. कहा – इतिहास बदलने में जुटी है बीजेपी, नए संसद भवन की कोई जरूरत नहीं…

Bihar Now

पटना में हथियार के बल पर महिला से चेन छिनतईः घर में घुसकर 2 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Bihar Now

गरीबों को मिला बिहार सरकार के मंत्रियों का सहारा ! …

Bihar Now