Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सोन नदी में फंसे 30 ट्रकों को निकालने में नहीं मिली सफलता, पानी की तेज धारा में बह गये रास्ते… कवायद जारी …

बड़ी ख़बर सासाराम से है जहां सोन नदी में फंसे 28 ट्रकों को बाहर निकालने में अबतक सफलता नहीं मिली है। ट्रकों को बाहर निकालने के लिए बालू से बनाए गये रास्ते भी कारगर साबित नहीं रहे हैं। दो रास्ते पानी की तेज धारा में बह गये..

दरअसल, रोहतास जिले के इंद्रपुरी के कटार स्थित सोन नदी में 28 ट्रक फंस गये हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन द्वारा की गई कवायद भी नाकाफी साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव की वजह से बनाए गये दो रास्ते भी बह गये लिहाजा बीते दो दिनों से सोन नदी की तेज धारा में फंसे 28 ट्रकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है..

बता दें कि रोहतास में भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण बालू खनन में लगी कई गाड़ियां नदी के पानी में फंस गई है।

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट बालू लदे 30 ट्रकों के साथ साथ दो पोकलेन मशीन और एक कार सोन नदी में फंस गए हैं…नदी में कई ट्रकों के फंसने के बाद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें निकालने के लिए कोई पहल नाकाफी साबित हो रही है।

Related posts

नीतीश के वर्चुअल रैली से पहले तेजस्वी यादव का जोरदार हमला… नीतीश से पूछे कई तीखे सवाल …

Bihar Now

Bihar Now

सरेआम हथियार के बल पर व्यवसाई से लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो