Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सोन नदी में फंसे 30 ट्रकों को निकालने में नहीं मिली सफलता, पानी की तेज धारा में बह गये रास्ते… कवायद जारी …

बड़ी ख़बर सासाराम से है जहां सोन नदी में फंसे 28 ट्रकों को बाहर निकालने में अबतक सफलता नहीं मिली है। ट्रकों को बाहर निकालने के लिए बालू से बनाए गये रास्ते भी कारगर साबित नहीं रहे हैं। दो रास्ते पानी की तेज धारा में बह गये..

दरअसल, रोहतास जिले के इंद्रपुरी के कटार स्थित सोन नदी में 28 ट्रक फंस गये हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन द्वारा की गई कवायद भी नाकाफी साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव की वजह से बनाए गये दो रास्ते भी बह गये लिहाजा बीते दो दिनों से सोन नदी की तेज धारा में फंसे 28 ट्रकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है..

बता दें कि रोहतास में भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण बालू खनन में लगी कई गाड़ियां नदी के पानी में फंस गई है।

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट बालू लदे 30 ट्रकों के साथ साथ दो पोकलेन मशीन और एक कार सोन नदी में फंस गए हैं…नदी में कई ट्रकों के फंसने के बाद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें निकालने के लिए कोई पहल नाकाफी साबित हो रही है।

Related posts

कोरोना निगेटिव होकर वापस घर लौटे BJP नेता का ढ़ोल नगारे से स्वागत, संक्रमण की आशंका के बावजूद जुटा ली भीड़…

Bihar Now

Breaking: हत्या से आक्रोशित लोगों का जबरदस्त हंगामा, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

Bihar Now

BPSC परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों ने फैक्चुअल संदर्भ को ध्यान में रखकर तैयारी की होगी, उनको मिलेगा लाभ – कृष्णा सिंह

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो