Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“बिहार में कहां हो रहा है क्राइम ?… कौन बोलता है कि अपराध हो रहा है ?… सूबे में सबसे कम है क्राइम” … अपराध पर नीतीश का बड़ा बयान …

बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच आए दिन लूटपाट, मर्डर जैसे संगीन आपराधिक घटनाओं की खबरों से दो चार होना पड़ता है …. आए दिन सूबे के अलग अलग जिलों में बढ़ते क्राइम से बिहार कराह रहा है …. सूबे में दिनदहाड़े हत्या, बैंक लूट सहित आपराधिक घटनाओं से जनता के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे होंगे .. बढ़ते अपराध पर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है…लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक बिहार में सबसे कम क्राइम हो रहा है….

बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि छापेमारी करने गए SHO की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है… बीते 15 अगस्त को पूरा देश जश्न ए आजादी में डूबा हुआ था,उसी वक्त बिहार का एक सपूत तिरंगा में लिपटा कर इस बात की गवाही दे रहा था कि बिहार में अपराधी कितने बेख़ौफ़ हैं ?…. समस्तीपुर के मोहनपुर SHO नंद किशोर यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी… लेकिन चंद घंटों के बाद ही सूबे के मुखिया के दावों को सुनकर आप सन्न रह जाएंगे… जरा सुनिए, अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्या हैं दावें ?…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराध को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बिहार में कहां आपराधिक घटनाएं हो रही है ?…कौन बोल रहा है ?… आप जरा देखिए तो, सबसे कम क्राइम है बिहार में…. तब तो जो जिसको मन में आता है,बोलता रहता है … मीडिया पर तो कब्जा कर लिया है .. इसलिए जरा फिगर देखिए, सबसे क्राइम है बिहार में ….

 

दरअसल, दिल्ली से पटना लौटने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब हुए …इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में लड़ाई पक्का होगा, बहुत अच्छा होगा, देश के हित में होगा …

Related posts

मंत्री के पति गिरिधारी का शर्मनाक बयान, बिहार की बेटियों का अपमान !… RJD ने की BJP नेतृत्व से माफी मांगने व मंत्री रेखा आर्या को बर्खास्त करने की मांग..

Bihar Now

Free Signup Bonus No Deposit Mobile Casino Au

Bihar Now

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत… मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो