Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर‌ “PK” ने खड़े किए सवाल, पूछा – अटल जी को श्रद्धांजलि देने पिछले साल क्यों नहीं गए थे ?…

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आपको क्या लगता है नीतीश कुमार अटल जी को श्रद्धांजलि देने गए थे? अगर श्रद्धांजलि देने ही गए थे तो पिछले साल क्यों नहीं गए थे?

पिछले 8 बरस में नहीं गए, यहां तक कि जब भाजपा के साथ थे तब नहीं जाते थे। नीतीश कुमार का अपना राजनीति करने का तरीका है। एक दरवाजे को खोलते हैं और पीछे से खिड़की और रोशनदान दोनों को खोलकर रखते हैं। किसकी कब जरूरत पड़ जाए, इसके अनुसार अपना रास्ता खोले हुए हैं।

*INDIA उनके लिए दरवाजा है और खिड़की NDA है जिसके राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण हैं: प्रशांत किशोर*

समस्तीपुर शहर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि I.N.D.I.A. उनके लिए दरवाजा है और खिड़की राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण हैं, जिनके माध्यम से उनका भाजपा के साथ संपर्क बना हुआ है। ये मैसेजिंग है जैसे हम कमरे में रोशनी आने के लिए जगह छोड़ देते हैं। ये सब तो बीजेपी और NDA वालों को मैसेज दे रहे हैं कि आपके जो बड़े श्रद्धेय थे उनकी हम इतनी श्रद्धा करते हैं।

नीतीश कुमार से कोई पूछे कि पिछले साल क्यों नहीं गए थे? ये उनका NDA वालों के ऊपर दबाव बनाने का तरीका है कि अगर हमको आप लोग भाव नहीं दीजिएगा तो हम उधर भी जा सकते हैं। बिहार में नीतीश कुमार की राजनीति कौन नहीं जानता है।

Related posts

नीलाम पत्र वादों का त्वरित निष्पादन करने का आयुक्त ने दिया निदेश…

Bihar Now

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, दो युवकों को मारी गोली,एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गायब…

Bihar Now

परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का DM ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 11 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 तक चलेगा पखवाड़ा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो