Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री के पति गिरिधारी का शर्मनाक बयान, बिहार की बेटियों का अपमान !… RJD ने की BJP नेतृत्व से माफी मांगने व मंत्री रेखा आर्या को बर्खास्त करने की मांग..

ℵउत्तराखण्ड के बीजेपी कोटे से मंत्री रेखा आर्या के पति गिरिधारी साहू ने बिहार की बेटियों व महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान दिया है, ..गिरिधारी साहू ने कहा कि बिहार में 20-25 हजार में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती है…

मंत्री के पति के इस बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है.. सियासी गलियारों से लेकर सड़क तक इस बयानों पर आपत्ति जताई जा रही है…

वहीं राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेता और उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार के महिलाओं के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रेखा आर्या को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने , श्री साहू को पार्टी से निष्कासित करने और भाजपा नेतृत्व द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

ज्ञातव्य है कि गत 23 दिसम्बर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याहीदेवी मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू ने बिहार के लड़कियों के बारे में घोर आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसका विडियो क्लिप विभिन्न समाचार चैनलों एवं सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

https://x.com/i/status/2007001570748281181

https://x.com/i/status/2007001570748281181

इस सम्बन्ध में समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई है।
राजद प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा नेता का बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की सफाई काफी हास्यास्पद है। गाली देकर सफाई देना इनका पुराना चरित्र रहा है। बिहार भाजपा नेताओं में यदि थोड़ी भी नैतिकता और बिहारी मान-मर्यादा का ख्याल है तो उन्हें रेखा आर्या के इस्तीफे और गिरधारी लाल के बर्खास्तगी की मांग को लेकर उसी प्रकार सड़क पर उतरना चाहिए जैसे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री जी के बारे में बोले गए तथाकथित अमर्यादित शब्दों को लेकर बंद का आवाहन करने और सड़क पर उतरने का काम किया था।

Related posts

Good New Zealand Online Pokies

Bihar Now

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के पीछे की वजह है BJP – पप्पू यादव

Bihar Now

No Registration Australian Pokies Free Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो