Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा,18 यात्रियों की मौत, 30 घायल… सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी बस…

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण लड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि बस से परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी दूध के एक टैंकर ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस दो हिस्सों में फट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और डीएम पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
1. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
2. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
3. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
4. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
5. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी
6. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी
7. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी
8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार
9. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ
10. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार
11. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सीवान, बिहार
12. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली
13. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली
14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी
15. अन्य 04 अज्ञात

Related posts

Exclusive: नहीं ध्वस्त हुई है 263 करोड़ की लागत से बनी “सुशासन” की पुल.. बिहार नाउ की रिएलिटी चेक में खबर निकली भ्रमक…

Bihar Now

नहीं रहीं दरभंगा राज परिवार की बहू, शिक्षण संस्थानों की स्थापना में रहा अहम योगदान…

Bihar Now

IAS Wives Officers Association (IASOWA) ने जरूरतमंदों के बीच वितरण किया सैकड़ों स्वेटर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो