Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Exclusive: नहीं ध्वस्त हुई है 263 करोड़ की लागत से बनी “सुशासन” की पुल.. बिहार नाउ की रिएलिटी चेक में खबर निकली भ्रमक…

गोपालगंज के सतरघाट पुल की ध्वस्त होनी की खबर बहुत ही तेज़ी से फैल रही है..इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है.. लेकिन इस बीच पुल की हकीकत जानने के लिए बिहार नाउ की टीम मौके पर पहुंच कर सच्चाई जानने की कोशिश की…

बुधवार देर रात बिहार नाउ की टीम ने इस सतरघाट पुल का जायजा लिया.. जिसमें जो तथ्य सामने आई है वो वाकई चौंकाने वाली और भ्रमक  है…हमारे रिपोर्टर विवेक कुमार के मुताबिक, सतरघाट पुल बिल्कुल ठीक है ..किसी तरह का कटाव पुल पर नहीं पाया गया.. इसलिए ये खबर बिल्कुल भ्रामक है…

हमारे रिपोर्टर विवेक ने बताया कि  सत्तर घाट मुख्य पुल से लगभग दो किमी दूर गोपालगंज की ओर एक 18 मी लम्बाई के छोटे पुल  फैजुला पुर मोतिहारी गोपालगंज बॉडर के पास का पथथ कट गया है। यह छोटा पुल गंडक नदी के बांध के अन्दर अवस्थित है। गंडक नदी में पानी का दबाव गोपालगंज की और ज़्यादा है । इस कारण पुल के पहुँच का सड़क का हिस्सा कट गया है।

यह अप्रत्याशित पानी के दबाब के कारण हुआ है।इस कटाव से छोटे पुल की संरचना को कोई नुक़सान नहीं हुआ है। मुख्य सत्तर घाट पुल जो १.४ किमी लंबा है बह पूर्णतः सुरक्षित है।पानी का दबाव कम होते ही यातायात चालू कर दिया जाएगा।

विवेक कुमार ने बताया कि ये कटाव तमाम स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में खुद ग्रामीणों ने किया ताकि गोपालगंज को बाढ़ से बचाया जा सके… हालांकि इस कटाव को भी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों ने तोड़ने पर अड़ गया और बाढ़ से बचाव के लिए तोड़ दिया…

विवेक कुमार ,, बिहार नाउ

 

Related posts

खतरे की घंटी की ओर बढ़ रहा बिहार, कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 136,पटना बना हॉट स्पॉट…

Bihar Now

Bihar Now

CAA के खिलाफ मधुबनी में राजद का बंद, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे समर्थक…

Bihar Now