Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: तेजस्वी यादव को मंत्री नीरज कुमार की नसीहत… सही तथ्य के आधार पर आरोप लगाएं अनुकंपा पर PWD मंत्री रहे तेजस्वी यादव…

बिहार में सियासी घमासान जारी है…पुल ध्वस्त की भ्रमक ख़बर सामने आने के बाद जेडीयू नेता व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को जमकर धो डाला है…

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव सजाफ्ता के बेटे होने के साथ-साथ चरवाहा विद्यालय के प्रोडक्ट भी हैं.. उन्होंने कहा कि जिस तरीके के पुल के ध्वस्त होनी की खबर पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया जाहिर की,वो साफ दर्शाता है कि तेजस्वी यादव का DPS का सर्टिफिकेट भी फर्जी है…

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि खुद अनुकंपा पर PWD मंत्री रहे तेजस्वी यादव को ये पता ही नहीं है कि एप्रोच पुल होता क्या है.. इसलिए जिस सतरघाट पुल के ध्वस्त होने की वो बातें कर रहे थे,वो सही और सुरक्षित है.. इसलिए तेजस्वी यादव को सही तथ्य की जानकारी लेने के बाद ही आरोप लगाना चाहिए…

मंत्री नीरज कुमार ने इस खबर की सच्चाई को सामने लाने के लिए बिहार नाउ की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि मीडिया के दायित्व का निर्वाहन बिहार नाउ इसी तरह से करते रहेगी…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए अशोक चौधरी, चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने लिया फैसला…

Bihar Now

Big Breaking : मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत,कई पुलिस वाले हुए जख्मी

Bihar Now

NDA में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान !… किस पार्टी को कितनी सीटें ?…

Bihar Now