Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर,बिहार नाउ की खबर पर सुपौल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने लिया संज्ञान…

जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश….

हमेशा की तरह एक बार फिर बिहार नाउ ने जन सरोकार के मुद्दे को उठाया .हमने सुपौल के इस स्कूल परिसर में अश्लील डांस को प्राथमिकता के तौर पर दिखाया, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी ने इस खबर पर तुरंत संज्ञान लिया….
DY.S.P ,त्रिवेणीगंज ने बिहार नाउ की खबर पर संज्ञान लेते हुए इस वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया…

बता दें कि, छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्य विद्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देर रात आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में खुल कर अश्लील डांस का प्रदर्शन हुआ, खास बात ये था कि उस वक्त पुलिस वाले भी दर्शक दीर्घा में बैठ कर इसका आनंद ले रहे थे ,

बार बालाओं द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी गाना पर अश्लील डांस के दौरान दर्शकों में कई बार हो हंगामा भी हुआ बावजूद इसके प्रशासन मूक दर्शक बनी रही ,
सूत्र बताते हैं कि प्रशासन द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 बजे रात तक का ही परमिशन दिया गया था लेकिन संसकृतिक कार्यक्रम के नाम पर आयोजित आरकेस्ट्रा में जमकर रात भर बार बालाओं के ठुमके लगे , सबसे बड़ी बात ये है कि शिक्षा के मंदिर परिसर में आयोजित इस तरह के अश्लील कार्यक्रमो के लिए अधिकारी परमीशन कैसे दे देते हैं ??

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल .

Related posts

पटना के जेपी गंगा पथ के नीचे दो छात्र नहाने पहुंचे, सेल्फी के चक्कर में एक की मौत

Bihar Now

संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत पर सवाल ?… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

JDU के 13 प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम का ऐलान… उमेश कुशवाहा ने जारी किया लिस्ट…

Bihar Now