Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जिन पर थी शराब माफियाओं पर नकेल कसने की जिम्मेदारी, “वो” ही बन बैठे शराब माफियाओं की हिस्सेदारी !

उत्पाद अधीक्षक समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज, शराब कारोबारियों को मदद पहुंचाने का मामला…

 

शराब बंदी को लेकर सूबे के मुखिया व पुलिस महकमे के मुखिया के लाख कोशिशों व दावों के बावजूद शराब माफिया पर लगाम लगना मुश्किल नजर आ रहा है.. दरअसल शराब माफिया और शराबी पर लगाम  लगाने की जिम्मेदारी जिस पर हो और वही माफिया का काम करने लगे , तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता कि सूबे में शराबबंदी की हकीकत क्या है…

एक ऐसा ही ताजा मामला सहरसा से आया है, जहां जिन पर जिले में हो रही शराब बिक्री व माफिया पर नकेल कसने की जिम्मेदारी थी, वो खुद इस धंधे को बढ़ाने में माफियाओं से हाथ मिला बैठे.. यानि जिले के उत्पाद अधीक्षक सहित 4  साथी इसमें संलग्न थे, जिनपर आज एफआईआर दर्ज किया गया है…

File pic
File pic

शराब बरामदगी मामले में अनियमितता बरतने व आरोपी को मदद पहुंचाने के जुर्म में उत्पाद विभाग के निरीक्षक फैयाज अहमद व सहायक अवर निरीक्षक विरेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है.हालांकि उत्पाद अधीक्षक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया..पुलिस  उत्पाद अधीक्षक की तलाश में जुट गई है… बिहार नाउ के पास एफआईआर की कॉपी मौजूद है….

बी.एन.सिंह.पप्पन, क्राइम हेड के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

 

 

Related posts

Exclusive: बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, भारी मात्रा में आर्म्स व गोली बरामद…

Bihar Now

Breaking: तब्लीगी मरकज से लौटे युवक की पुष्टि होने से दरभंगा में हड़कंप, युवक का भाई DM की एस्कॉट गाड़ी का है ड्राइवर…

Bihar Now

कार से ले जा रहे शराब की “पोल” से टकराने के बाद खुली पोल, शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now