Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष सस्पेंड !…

बेगूसराय में थाना में एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरी घटना बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना परिसर की है, जहां दिल्ली से प्रेम प्रसंग में गिरफ्तार विक्रम कुमार ने थाना के स्टाफ रूम में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

दरअसल बीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव निवासी विक्रम कुमार अपने गांव के ही एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग में 23 जनवरी को फरार हुआ था। 23 मार्च को वीरपुर थाना पुलिस ने दिल्ली से दोनों प्रेमी जोड़ा को गिरफ्तार कर थाना लाई थी।

आरोप है कि 24 मार्च को छात्रा का 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया जहां छात्रा ने अपहरण की बात बताई। इस बात की भनक लगने पर आरोपी विक्रम कुमार ने थाना के स्टाफ रूम में पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
माााा

Related posts

गया में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्जः कानून व्यवस्था को लेकर निकाल रहे थे पैदल मार्च….

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 30 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

पुलिस को खुली चुनौती, दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से उच्चके ने उड़ाए हजारों रुपए,CCTV में कैद हुई वारदात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो