Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा जिला प्रशासन का सराहनीय पहल, स्वराज्य लौटे सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण पूर्ण…

जरूरत मंद बीमार व्यक्तियों को घर पर मुहैया कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधा…

दरभंगा :- कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी ऐहितियात बरती जा रही है। इस वाबत 28 फरवरी 2020 के बाद राज्य के बाहर से अपने घरों को वापस लौटे सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण कराया गया है।

सर्वेक्षण के क्रम में उनके यात्रा का वृतांत एवं नाम/पता/सम्पर्क संख्या रेकार्ड किया गया है। ऐसे लोगों को अगले 15 दिनों तक होम क्वारंटाइन कर उनके स्थिति पर पूरी नजर रखी जायेगी। अगर इस अवधि में उनमें कोरोना के कोई लक्षण दिखेगे तो फिर डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनकी चिकित्सा की जायेगी।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन द्वारा बताया गया है कि राज्य के बाहर से जिला में आये हुए सभी व्यक्तियों का आशा एवं ए.एन.एम. कार्यकर्ता के माध्यम से सर्वेक्षण करा लिया गया है। विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी व्यक्तियों का डाटा बेस तैयार किया जायेगा। होम क्वारंटाइन कोषांग के वरीय प्रभारी
ए.डी.एम. विभूति चौधरी द्वारा बताया गया है कि राज्य के बाहर से जिला में आये हुए अबतक 9550 से अधिक व्यक्तियों का सर्वेक्षण रिपोर्ट कोषांग में प्राप्त हुआ है जिसे विहित फॉर्मेट में कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है.
लॉक डाउन के चलते पीएचसी / अस्पतालों में ओपीडी बंद रखा गया है इसलिए
बीमार व्यक्तियों को उनके घर में डॉक्टर/मेडिकल स्टाफ्स की टीम को भेजकर उनकी चिकित्सा कराई जा रहीं है. डीएचएम द्वारा बताया गया है कि अबतक 7000 से अधिक बीमार व्यक्तियों को घर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा चुका है. बताया गया कि जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/अस्पताल में दो पालियों में 04-04 गाड़ी रखी गई है। किसी भी गाँव से बीमार व्यक्ति की सूचना मिलने पर जरूरत के अनुसार उन्हें चिकित्सीय परामर्श एवं चिकित्सा की जा रही है..

Related posts

राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच फिर बढ़ी तकरार… विभाग ने कहा – कोर्ट में यूनिवर्सिटी के 3 हजार केस, खुद लड़े राजभवन…

Bihar Now

हथियारों के जखीरे के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई…

Bihar Now

कोटा से छात्रों को लेकर दरभंगा पहुंची पहली ट्रेन, छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी…

Bihar Now