Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जंगलराज से गुंडा राज में बदला बिहार”

पटना : भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में दारोगा और अररिया में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटना टेक दिया है।

सिन्हा ने कहा कि अब पुलिस वालों का अपराधियों के द्वारा हत्या ने सिद्ध कर दिया है कि बिहार तेजी में जंगल राज से गुण्डाराज में वदल रहा है।अपराधी बुलंद हौसले से काम कर रहे हैं और पत्रकार की भी हत्या कर रहे हैं।17 अगस्त को दिल्ली से पटना आने पर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है।

सिन्हा ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार बनी थी और उस समय से अपराधी को पुलिस का भय खत्म हो गया है।ये शासन के संरक्षण में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इनकी सरकार वनने के वाद से अभी तक5000 से अधिक लोगों को गोली मारी गयी है।हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, बैंक डकैती, साइबर क्राइम की घटनाओं में असीमित बढ़ोतरी हुई है।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में अपराध के सभी द्वार खुल गए हैं।गौ तस्करी एवम गौ हत्या का बिहार अब चारागाह बन गया है।नालंदा, समस्तीपुर, वेगुसराय सहित राज्य के कई जिलों में गौ तस्करों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ा गया।ये तस्कर पुलिस पर भी गोली चलाने से वाज नहीं आते हैं।राज्य के अन्दर इनकी बेरोकटोक तस्करी जारी है।सीमा पार कर ये इसे बंगलादेशीयों के हाथों बेचते हैं।

सिन्हा ने कहा कि अपराधियों के कारण राज्य की जनता भयभीत औऱ परेशान है।खुली छूट के कारण अपराधी किसी भी समय घटनाओं को अंजाम देते है।उनका मनोबल बढ़ा हुआ है क्योंकि सरकार इन अपराधों का संज्ञान नहीं लेती है।भाजपा राज्य की जनता के साथ खड़ी है और मौका मिलने पर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी।

Related posts

लॉक डाउन को लेकर बंद पड़े धार्मिक स्थलों के पुजारियों व पंडितों को मदद करे बिहार सरकार – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन तो करवाइए SP साहब !…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो