Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार की सड़कों पर आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम नीतीश कुमार ने की शुभारंभ..

बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो रहा है।सीएम नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुभारंभ की है..

पहले चरण में 12 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होगा। लोगों को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित एवं अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए बसों की सेवा शुरू हुई है।

इनमें 15 लग्जरी, 25 डीलक्स एवं 30 सेमी डीलक्स बसों का परिचालन बिहार के 43 विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। इन बसों का परिचालन शुरू होने से राज्य के सभी 38 जिले से राजधानी की कनेक्टिविटी हो जाएगी। जिला व प्रखंड मुख्यालय से राजधानी पटना का सफर काफी आसान हो जाएगा। पटना नगर बस सेवा एवं बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में 12 बसें निगम को प्राप्त हो चुकी हैं। इन बसों का परिचालन पटना-राजगीर, पटना-मुजफ्फरपुर एवं पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। शेष बसें 15 मार्च तक प्राप्त हो जाएगी।

सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। 9 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर, जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी। बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारीशरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट व 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं। प्रतिदिन रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेंगी।

एक बार चार्ज होने के बाद 225-250 किलोमीटर चलेगी। यह पूर्णतः प्रदूषण मुक्त -पूर्णतः वातानुकूलित -सीसीटीवी कैमरा रहेगा। सभी बसों में तीन-तीन डिस्प्ले, पैनिक बटन फैसिलिटी, बस के अंदर यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम, स्मार्ट टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम होगा। इमरजेंसी बटन एवं अलार्म बेल भी होगा। जबकि लग्जरी बस पूर्णतः वातानुकूलित होगी। टू बाय टू पुशबैक सीटों वाली इस बस में सीसीटीवी, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम, डिसप्ले बोर्ड, फायर फाइटिंग उपकरण, इमरजेंसी गेट होगा।

Related posts

Breaking : दरभंगा में लूट के दौरान मर्डर, एक घायल … बेखौफ अपराधी,बेखबर प्रशासन ?… बेगुनाह की हत्या का जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

NEET धांधली में EOU ने 9 कैंडिडेट्स को भेजा नोटिस, पेरेंट्स से भी होगी पूछताछ, सॉल्वर गैंग के पास मिले थे इनके रोल कोड…

Bihar Now

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी, DM और SP ने लिया जायजा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो