Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NEET धांधली में EOU ने 9 कैंडिडेट्स को भेजा नोटिस, पेरेंट्स से भी होगी पूछताछ, सॉल्वर गैंग के पास मिले थे इनके रोल कोड…

NEET पेपर लीक की जांच कर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 9 परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। EOU इनके पेरेंट्स से भी पूछताछ करेगी। जिन परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा गया है वे बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं।

EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस की अब तक छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने पेपर लीक का केस सामने आते ही गिरफ्तार कर लिया था।

बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA से जानकारी मांगी थी। जानकारी मिलने के बाद अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा…

DIG मानवजीत सिंह के मुताबिक NTA ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भेजा था। इसके जरिए EOU को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा। यह भी पूछा जाएगा कि क्या इन 9 परीक्षार्थियों को भी सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटवाए थे।

पटना से गिरफ्तार 14 आरोपियों की पूरी लिस्ट :

• सिकंदर (56), पिता यादवेन्दु, थाना-विथान, जिला-समस्तीपुर

• रौशन कुमार (35), पिता अवधेश प्रसाद, थाना-एकंरसराय, जिला-नालंदा

• रीना कुमारी (41), पति संजीव कुमार, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर

• आशुतोष कुमार (30), पिता कृष्णानंद, थाना-रूपएसपुर, जिला-पटना

• बिट्टु कुमार (38), पिता बन्द्रमा सिंह, थाना-गढ़नोखा, जिला-रोहतास

• अखिलेश कुमार (43), पिता शिवशंकर राय थाना-दानापुर, जिला-पटना

• आयुष कुमार (19), पिता अखिलेश कुमार, थाना-दानापुर, जिला-पटना

• नीतीश कुमार (32), पिता स्व. सियाराम प्रसाद, थाना-सरवदहा, जिला-गया

• अमित आनन्द (29), पिता अच्युतानन्द सिंह, थाना कोतवाली, जिला-मुंगेर

• अभिषेक कुमार (21), पिता अवधेश कुमार, जिला-रांची

• अमित आनन्द (29), पिता अच्युतानन्द सिंह, थाना कोतवाली, जिला-मुंगेर

• अभिषेक कुमार (21), पिता अवधेश कुमार, जिला-रांची झारखंड

• अनुराग यादव (22), पिता संजीव कुमार, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर

• अवधेश कुमार (47), पिता- अवध बिहारी सिंह, जिला-रांची झारखंड (अभिषेक के पिता)

• शिवनंदन कुमार, पिता राम स्वरूप यादव, थाना-वाराचट्टी, जिला-गया

• सोफिया; अमरावती महाराष्ट्र की रहने वाली जेहरा कुरतुलने की जगह परीक्षा दे रही थी….

Related posts

आर पार की मूड में तेजस्वी यादव, इजाजत नहीं मिलने के बावजूद गोपालगंज जाएंगे तेजस्वी यादव….

Bihar Now

Free Real Popular Pokies

Bihar Now

68वीं BPSC फाइनल परीक्षा में चाणक्या आई.ए.एस एकेडमी का जलवा कायम, कई छात्रों ने लहराया परचम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो